फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह गुरुवार की दोपहर जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पूरे बैरक, रसोईघर, अस्पताल और तन्हाई कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इस दौरान सभी बंदियों और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और अन्य स्टाफ को कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क लगाने व दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर में जेल पहुंचे डीएम और एसपी ने सबसे पहले बैरक का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों के साथ गए सुरक्षाकर्मियों ने बंदियों के बिस्तर और सामान आदि की तलाशी ली। अधिकारियों ने बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद कारागार में बंदियों के रसोई घर में जाकर बन रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान खाना बनाने वाले कर्मियों को भी मास्क लगाने की हिदायत दी गयी। सभी बंदियों और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और अन्य स्टाफ को कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क लगाने व दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा कारागार के अभिेलेखों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार निरीक्षक के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें