जमालपुर। क्षेत्र में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल और सीडीओ अविनाश सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के ओड़ी गांव मे खेत तालाब योजना के तहत मनरेगा योजना के तहत खोदाई किये जा रहे तालाब, गांव के बीचो बीच तालाब के सुंदरीकरण का और ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया।
डीएम और सीडीओ ने सबसे पहले ओड़ी गांव में रीतेश सिंह के खेत में मनरेगा के तहत साढ़े छह बिस्वा में खोदाई किये जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर कुल 71 मजदूर उपस्थित मिले।जिलाधिकारी ने मजदूरों को दूरी बनाकर कार्य करने की सलाह दिया और मजदूरों में मास्क का वितरण किया। उसके बाद गांव के बीचोंबीच स्थित सुंदरीकरण कराए जाने वाले तालाब का निरीक्षण किया। बताया कि 179.91लाख रुपए तालाब के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत किया गया है। जिसके अंतर्गत तालाब के विकास का कार्य, तालाब के तटबंध का सुरक्षात्मक कार्य और सड़क का निर्माण कराया जाएगा।