फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे वाहन ने आठ को कुचला

Mon, 25 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बैरागल गांव के पास पिकअप पलटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में दूल्हे के साथ लावा लेकर लौट रहीं महिलाओं और बच्चों को अनियंत्रित डीजे ने सोमवार शाम करीब छह बजे कुचल दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जोकि दूल्हे की चाची थी। घटना में अन्य तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीजे मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


भवानीपुर गांव के पाल बस्ती निवासी बिहारीलाल के पुत्र वीरेंद्र पाल की सोमवार को शादी थी। इसमें  शामिल होने रिश्तेदार समेत आसपास के अन्य लोग जुटे थे। सभी बारात की तैयारी में जुटे थे। शाम करीब पांच बजे घर की महिलाएं दूल्हे को लेकर डीजे के साथ नाचते गाते लावा लेने निकलीं। लावा लेकर लौटते समय गांव एक स्थान पर पहुंचीं तो डीजे का ब्रेक फेल हो गया।

 इससे डीजे वाहन अनियंत्रित हो गया और आठ लोगों को कुचल दिया। हादसा होते ही वहां अफरातफरी मच गई। चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। हादसे में भवानीपुर गांव की मीरा देवी (36) पत्नी लालता पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भवानीपुर गांव के ही कलुई देवी (30), रानी (05) पुत्री कमलेश पाल, चिराैंजी देवी (30) पत्नी द्वारिका पाल, छोटक पाल (45) पुत्र खिचड़ू पाल, सतीश (40) पुत्र लालपाल, चांद बाबू (05) पुत्र शकील, मंजू देवी (35) पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उधर घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। किसी तरह रश्म अदायगी हुई। घायलों की देखभाल के लिए जिला अस्पताल में लोग जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें