फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्नान तिथि से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर सुगम यातायात के लिए स्नान तिथि से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जिला प्रयागराज का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण देश-विदेश से प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आवागमन वाले मार्गों पर सुगम यातायात के लिए डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री पुल विंध्याचल, जिगना होते हुए प्रयागराज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को औराई, गोपीगंज से वाया राजातालाब, टेंगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहां से ये वाहन रीवा-वाराणसी हाइवे का उपयोग कर हनुमना होते हुए आवागमन कर सकेंगे। औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री पुल होते हुए सोनभद्र व रीवा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को वाया औराई, राजातालाब, टेंगरा मोड़, सुकृत बाॅर्डर होते हुए सोनभद्र, चुनार, लालगंज होते हुए रीवा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। घोरावल व हिंदवारी मोड़ से वाया मड़िहान मिर्जापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को हिंदवारी मोड़ नरायनपुर तिराहा से वाराणसी व चुनार, लालगंज होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल रीवा-वाराणसी हाइवे पर ही भारी व कामर्शियल वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। हिंंदवारी मोड़, सोनभद्र से नरायनपुर तिराहा पर भी भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी।
यातायात प्रभारी ने बताया कि गोपीगंज-औराई से चील्ह तिराहा होते हुए वाया शास्त्री पुल मिर्जापुर की तरफ, समोगरा व बरकछा से बथुआ तिराहे की तरफ, बरकछा व राजगढ़ मार्ग के बीच, जिगना, गैपुरा चौराहा, विंध्याचल से नटवा तिराहे की तरफ, घोरावल बाॅर्डर से मड़िहान तिराहा या लालगंज की तरफ, रीवा-वाराणसी हाइवे से थाना ड्रमंडगंज-लालगंज की तरफ, रीवा-वाराणसी हाइवे से पटेहरा होते हुए कलवारी-मड़िहान हाइवे की तरफ, लालगंज थाने से मांडा-गैपुरा चौराहा की तरफ भारी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। डायवर्जन से सभी प्रकार के इमरजेंसी वाहन एंबलेंस, पेट्रोलियम, गैस, डेयरी, अनुमति प्राप्त आदि मुक्त रहेंगे। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि 11 जनवरी सुबह छह बजे से 16 जनवरी रात 10 बजे तक, 27 जनवरी सुबह छह बजे से पांच फरवरी रात 10 बजे तक, 10 फरवरी सुबह छह बजे से 14 फरवरी रात 10 बजे तक, 24 फरवरी सुबह छह बजे से 28 फरवरी रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें