फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिला पंचायत अध्यक्ष को पांचवीं बार सांप ने डसा, सांप मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को वाराणसी स्थित उनके आवास पर बृहस्पतिवार की देर शाम सांप ने डस लिया। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है। वहीं, डसने वाला सांप मर गया है। इससे पहले भी उन्हें चार बार सांप डस चुका है। पहले भी डसने वाला एक सांप मर गया था।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया बृहस्पतिवार की शाम को वाराणसी स्थित अपने घर से बाहर निकल रहे थे। इसी बीच एक सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उनकी सेहत बेहतर बताई गई है। पिछले साल भी जिला पंचायत अध्यक्ष को उनके आवास पर सांप ने डस लिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनको पांचवीं बार सांप ने डसा है। इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं।

कोट

सांप हमेशा बचाव में डसता है। वह अपने बचाव में जहर छोड़ता है। जहर शरीर में छोड़कर निकलते समय इंसान के रक्त का कुछ अंश आता है, पर सांप का मरना संभव नहीं होता है। डसते समय सांप के मरने का कोई प्रमाणिक आधार भी नहीं है। कोई घटना हुई है तो जांच का विषय है कि कौन सा सांप है और काटने वाले इंसान की हिस्ट्री क्या है।- डॉ पंकज पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें