फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को सुबह विंध्याचल पहुंच कर नवरात्र मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं से उन्होंने बात कर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी पॉइंट को चेक करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं कोई असुविधा न हो। साथ ही जन सुविधाओं पर नजर रखने का भी निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें