मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बुधवार को ट्रामा सेंटर में स्थापित कोविड-19 अस्पताल एल-2 में बैठक की और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर कोरोना के मरीज पाये जाये वहां शहरी क्षेत्र में ईओ नगरपालिका व ग्रामीण क्षेकत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा कंटेनमेंट जोन को प्रभावी तरीके बनाकर दिये गये निर्देशों के अनुसार पालन सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाय वहां पर नगर पालिका व पंचायत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस बल अवश्य भेजा जाये। बताया गया कि एल-2 अस्पताल में 11 मरीज तथा एल-1 अस्पताल में 23 मरीज भती किये गये हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, एसआईसी डा. आलोक कुमार, डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरूण कुमार, डा. गुलाब के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।