-छह के खिलाफ प्राथमिकी
चुनार। गंगाघाट पर काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार रात डीजे पर नाचने के हुए विवाद में एक युवक ने भरपुर निवासी मोहित विश्वकर्मा के सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समिति के लोग युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया। घटना आक्रोशित समिति के पदाधिकारियों ने हमलावर को पकड़ने की मांग के लिए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल के समझाने पर मामला शांत हुआ।
तीन दिवसीय काली पूजा के समापन उपरांत नगर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाले गए थे। रात आठ बजे श्री श्री मां काली पूजा समिति भरपुर का जुलूस बालूघाट पहुंचा तो कुछ बाहरी युवक डीजे पर नाचते हुए विवाद कर लिए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इससे पहले प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान चौक बाजार में युवकों ने जुलूस में घुसकर विवाद किया था लेकिन समिति के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन के दौरान हुए हमले में घायल युवक के भाई रोहित विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि मामले में पुलिस ने करीमन, राज साहनी बालूघाट, मनीष साहनी, गुरू साहनी, मोहित निवासी बेलवीर थाना चुनार,गोलू साहनी कठिनई थाना पडरी सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के निर्देश का डीजे संचालकों पर नहीं दिख रहा असर
चुनार। नगर में होने वाले विभिन्न धार्मिक, वैवाहिक एवं अन्य अवसरों पर बजाए जाने वाले डीजे को आवाज को कम करने के लिए बहुत पहले से ही दिशा निर्देश है। इसके बाद भी डीजे संचालकों द्वारा तीव्र ध्वनि में गानों को बजाया जा रहा है।