आर्यकन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक बुधवार को हुई।
जिसमें मंडल के प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेशीय अध्यक्ष श्रीनिवास शुक्ला ने कहा कि प्रधानाचार्य परिषद को मजबूत बनाएं। संगठन की मजबूती से ही प्रधानाचार्यों की समस्याओं का निदान होगा।
अध्यक्षता संतोष सिंह ने और आभार प्रर्दशन आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या बीनारानी सिंह ने किया। बैठक में वीरेंद्र सिंह, बेचन सिंह, प्रेमशंकर सिंह, संजय मिश्रा, निजामुददीन, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।