फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली गड़बड़ी, एडी ने फार्मासिस्ट को दी चेतावनी

विज्ञापन
दवा स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते एडी स्वास्थ्य डा. ए. के. सिंह।-संवाद।
विज्ञापन
पड़री। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विंध्याचल मंडल डॉ. एके सिंह ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री का निरीक्षण किया। तीन घंटे तक निरीक्षण से अस्पताल के कर्मचारियों की सांस फूलती रही।
विज्ञापन

एडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा के स्टॉक रजिस्टर, ओपीडी, दवा कक्ष, प्रसूति कक्ष के साथ ही साथ वार्ड का भ्रमणकर जानकारी ली। दवा स्टॉक रजिस्टर में मरीजों के सापेक्ष दवा का मिलान सही न पाए जाने पर फार्मासिस्ट राजकुमार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
कार्यालय निरीक्षण एडी स्वास्थ्य ने कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक को देखा कमी पाए जाने पर कार्यालय बाबू रोजी वैली जैक्सन को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र निरीक्षण में कंप्यूटर नहीं मिलने पर उन्होंने औषधि संचालक को फटकार लगाते हुए कंप्यूटर रखने की हिदायत दी।
इसके बाद लैब की जांच की। जहां मौजूद मरीजों से पूछताछ की। पूछा कि डॉक्टर बाहर से जांच कराने के लिए तो नहीं कहते हैं। दवाएं बाहर की लिखी जाती हैं कि नहीं। स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के बाद एडी स्वस्थ्य बसारी प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। जहां टीकाकरण के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. भरत यादव, विनोद सिंह, आलोक सिंह, शिवशंकर यादव, चीफ फार्मासिट्स अरुण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें