फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे अपराधियों की निगहबानी का निर्देश

Mon, 01 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी  विंध्याचल परिक्षेत्र शिवसागर सिंह ने रविवार को दो मुहिया स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के नगर सर्किल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होेंने थानों से आए आरक्षियों की बीट बुक का निरीक्षण किया। साथ ही तीन वर्षाें में जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगहबानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले फरवरी 2015 के पूर्व की लंबित विवेचना, शिकायती पत्र, प्रारंभिक जांच और विभागीय कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होेंने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व इनामी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, जनता से अच्छा व्यवहार व अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, जेल से जमानत पर छूटे लुटेरे पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उप निरीक्षकों को निर्देशित कि वह ग्राम प्रधानी के चुनाव में आने वाली समस्याओं का आकलन अभी से कर लें। उन्होंने एक सप्ताह में विवेचना समाप्त न करने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। सोनभद्र के नगर सर्किल में फरवरी 2015 के पूर्व की अधिक संख्या में लंबित विवेचनाओं पर क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र को 15 दिन में मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र का भ्रमण कर सही जानकारी बीट बुक का दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें