फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे शिवपाल तैयारी में जुटे अफसर

Mon, 01 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव आज जिले में आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियों में जिला प्रशासन दिनभर जुटा रहा। वहीं, कर्मचारी नवनिर्मित आयुक्त कार्यालय परिसर को दिन भर सजाने में जुटे रहे। साथ ही पथरहिया स्थित गोदाम परिसर में लोक निर्माण विभाग मंच और पंडाल तैयार करा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में नवनिर्मित आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन दो जून को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह करेंगे। लोक निर्माण मंत्री एक जून को अपराह्न डेढ़ बजे विंध्याचल के अष्टभुजा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दो जून को प्रात: नौ बजे नवनिर्मित मंडलायुक्त कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

उसके बाद श्रमिकों को साइकल, विधवा पेंशन और किसानों को राहत चेक वितरित करेंगे। उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। लोक निर्माण मंत्री के आगमन के मद्देनजर जिले के उच्चाधिकारी तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें