फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआइओएस ने काटा अनुपस्थित अध्यापिका का एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने गुरुवार को आर्यकन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। छात्राओं के लिए चलाए जा रही वर्चुअल कक्षाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में अनुपस्थित एक अध्यापिका का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही अध्यापिका का अवकाश आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पर संबंधित अध्यापिका से जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने दोपहर 12 बजे आर्यकन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उस समय प्रधानाध्यापिका व अन्य उपस्थित थी। उन्होंने सभी अध्यापिकाओं के वर्चुअल कक्षाओं के संचालन का निरीक्षण उनके मोबाइल से किया गया। इसमें चार प्रवक्ताओं ने गुरुवार को वर्चुअल कक्षा संचालित नहीं की। इसी प्रकार 11 सहायक अध्यापिकाओं ने भी कक्ष संचालन नहीं किया। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद बताया गया कि एक अध्यापिका संगीता अनुपस्थित हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि फोन करने पर भी संगीता ने जवाब नहीं दिया।
इसके बाद अचानक साढ़े 12 बजे सहायक अध्यापिका अल्का रानी ने संगीता का अवकाश आवेदन प्रस्तुत किया। जांच करने पर पता चला कि यह आवेदन पहले से ही लिखा गया था जिस पर अल्का रानी ने तिथि डालकर प्रस्तुत कर दिया। इस को अल्का रानी ने स्वीकार भी किया। इस पर संगीता का एक दिन का वेनत काटने व अल्का रानी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने दिया। प्रधानाचार्य से कहा गया कि वे निर्धारित कक्षाओं का वर्चुअल संचालन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही एक सप्ताह में निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें