फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डेढ़ माह से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, नहीं हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का सुस्त रवैया इससे संबद्ध जिला अस्पताल और एलटू में आने वाले मरीजों पर भारी पड़ रहा है। अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन डेढ़ महीने से खराब पड़ी है। पुरानी मशीन से साफ रिपोर्ट न आने से हर रोज 40-45 मरीज लौट रहे हैं।
विज्ञापन

अति पिछड़े जिले में लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई। जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण खराब उपकरणों को समय से ठीक नहीं कराया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल और एलटू अस्पताल में रोजाना 800 से अधिक मरीज पहुंचते हैं।
यहां हड्डी सहित अन्य रोगों के करीब डेढ़ से दो सौ मरीजों को एक्स-रे जांच लिखी जाती है। इसमें आधे केस डिजिटल एक्स-रे से संबंधित होते हैं। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन डेढ़ महीने से खराब है। बड़ी संख्या में मरीजों को बगैर जांच लौटना होता है। मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर दी गई है, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हड्डी अस्पताल में नहीं हो रहा एक्स-रे
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एलटू अस्पताल में हड्डी विभाग का संचालन किया जाता है। यहां निचले हिस्से में ओपीडी है। वहीं भू-तल पर ही दो महीने पूर्व डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। हालांकि यहां विभिन्न कारणों से जांच पखवाड़े भर से ठप है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को सात सौ मीटर दूर जिला अस्पताल में मैनुअल एक्स-रे के लिए जाना होता है। ऐसे में जांच कराने और फिर रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों को भागदौड़ करनी होती है। वहीं सुबह 11:30 बजे के बाद आने वाले मरीजों वापस लौटना होता है।
मरीजों की प्रतिक्रिया
डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। मैनुअल जांच की रिपोर्ट साफ नहीं रहती। ऐसे में जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। -दिनेश तिवारी, कतवरिया।
अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन एक महीने से खराब है। इसे ठीक कराने में अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। मरीज चक्कर काटकर परेशान हैं। -फूलमति, बेलछ।
मरीजों की सुविधाओं पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। बाहर जांच कराने में खर्च ज्यादा है। ऐसे में मशीन ठीक होने का इंतजार करने को विवश हैं। -आशिका, नेवारी।
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही सेवाएं बहाल होंगी। -डाॅ. बी. सागर, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें