फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना दूभर

Tue, 12 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। निरंतर पारा चढ़ने से जहां एक ओर उमस भरी गर्मी में लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेहिसाब बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 सुबह, दोपहर, शाम एवं रात्रिकालीन रुक-रुक कर हो रही बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
भीषण गर्मी के चलते घर से निकलने के समय लोग अपने शरीर को कपड़े से पूरी तरह से ढंक ले रहे हैं।

तल्ख धूप की किरणों के कारण महिलाएं व बालिकाएं हाथो में ग्लब्स और चेहरा ढंक कर धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकल रही हैं।

सोमवार को सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की तल्ख किरणें झुलसा देने वाली थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी और उसम अपने चरम पर पहुंच गई थी।

 भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर ग्रामीण अंचलों के तालाबों से पानी गायब हो गया है तथा तालाबों की तलहटियों से धूल उड़ रही है, जिससे मवेशियों के हलक की प्यास भी नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन


दोपहर में गर्मी अपने चरम पर रहने के कारण नगरीय इलाकों सहित ग्राम्यांचलों में सियापा पसर जा रहा है। जनपद में की जा रही अघोषित बिजली कटौती दाद में खाज का काम कर रही है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं किए जाने से जनजीवन बेहाल नजर आ रहा है। बिजली कटौती के कारण जहां एक ओर पंखे, कूलर, फ्रिज एवं एसी शोपीस बन गए हैं, वहीं रात्रिकालीन बिजली कटौती होने से लोग चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें