फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से दूल्हे के चचेरे भाई की जान गई

Tue, 28 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में आई बारात के वापस जाते समय बस के ऊपर चढ़े दूल्हे के चचेरे भाई की ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। बाराती बिना पुलिस को सूचना दिए शव को और झुलसे हुए व्यक्ति को लेकर वापस लौट गए। 
विज्ञापन

  रैपुरिया निवासी भगवान दास के यहां रविवार को मध्य प्रदेश के बराबीर थाना मुरैना से बारात आई थी।  सुबह विदाई का रस्म होने के बाद बस में बाराती सवार हो एवं उसके ऊपर सामान रखा जा रहा था। दूल्हे का चचेरा भाई लल्लू (26)  बस पर चढ़ कर सामान रखवा रहा था। इसी बीच बस के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने उसकी तत्काल मौत हो गई जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। कोतवाली प्रभारी अंजय सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें