फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहे विवाह के लिए ढाई लाख

Mon, 21 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन
नोटबंदी का असर अभी भी शादी-विवाह के घरों पर भारी पड़ रहा है। शादी आयोजन  के लिए  मिलने वाली ढाई लाख की धनराशि भी नहीं मिल रही है। बैंकों में  शगुन का कार्ड लेकर जाने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। पैसा नहीं मिलने से होने वाली विवाहों की तैयारियां जोर नहीं पकड़ पा रही हैं।  उधर बैंक अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने अभी तक गाइड  लाइन जारी नहीं किया है। संभावना है कि मंगलवार से शादी वाला पेमेंट शुरू हो जाएगा, क्योंकि सोमवार  तक गाइड लाइन आ सकती है। 
विज्ञापन


वित्त  मंत्री के इस फरमान से शादी के घरों में लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे और लोग काफी राहत महसूस करने लगे थे, लेकिन शनिवार को शादी कार्ड  लेकर  बैंकों में पहुंचे माता-पिता को बिना पैसा लिए बैरंग वापस होना पड़ा।  केंद्र सरकार के निर्णय अनुसार शादी का कार्ड लेकर जब बैंकों में पहुंचे तो  उन्हें यह बता कर लौटा दिया गया कि अभी रिजर्व बैंक आफ इंडिया से कोई गाइड  लाइन जारी नहीं किया गया है।

शनिवार को जिले में स्थित बैंकों पर शादी  कार्ड लेकर भुगतान कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। अगर  हाल यही रहा तो उनके बेेटे-बेटियों के हाथ पीले होने का अरमान धरा का धरा  रह जाएगा।  बैंकों से पैसा नहीं मिलने से शादी की अच्छे ढंग से तैयारी भी नहीं हो पा रही है, जिससे शादी वाले घरों में मायूसी छाई हुई है।  इस संबंध में अग्रणी इलाहाबाद बैंक के  जिला प्रबंधक दिनकर सिंह ने बताया कि सूचना है कि सरकार ने ढाई लाख रुपये  देने के लिए बैंकों को बोला है, लेकिन रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने अभी तक  गाइड लाइन जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि संभावना है कि मंगलवार से विवाह  वाला पेमेंट शुरू हो जाएगा, क्योंकि  सोमवार तक रिजर्व बैंक आफ इंडिया से गाइड लाइन आने की संभावना  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें