चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के रीठियां गांव में डायरिया से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनो रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आईं थीं। सविता देवी अपने बच्चों को लेकर रक्षाबंधन पर रिठिया गांव में मायके आई थी। बीते शुक्रवार की रात सविता के साथ तीनों बेटियां आंचल, तनु, अंजलि को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। रात में इलाज के दौरान तनू (6)की मौत हो गई। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को अंजलि की हालत नाजुक होने पर नाना दशरथ उसे सीएचसी नौगढ़ ले आए। अस्पताल से वह घर आए और उसे दवा दी, कुछ देर बाद अंजलि को उल्टी दस्त हुई और देखते- देखते उसकी सांसे थम गई।