फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1500 मीटर सीनियर में धीरज, जूनियर वर्ग में प्रतीक रहे प्रथम

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए भाजपा विधायक चुनार अनुराग सिंह।-संवाद।
विज्ञापन
सीखड़। युवा कल्याण विभाग की ओर से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार को मेड़िया स्थित स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन शनिवार को एथलेटिक्स, कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। रविवार को वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं कुश्ती विधा की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का भाजपा विधायक चुनार अनुराग सिंह ने शुभारंभ किया। वॉलीबॉल बालिका जूनियर वर्ग में हासीपुर की टीम ने कोलना की टीम को हराया, सब जू. बालिका वर्ग में कोलना की टीम ने हासीपुर की टीम को पछाड़ा। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में मिनी स्टेडियम मेड़िया की टीम विजेता रही। 400 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में वियरही के हरिचरन प्रथम, 100 मीटर बालिका सब जू. वर्ग दौड़ में अदलपुरा की आंचल, जू. वर्ग में विशुनपुर की रोशनी और सीनियर वर्ग में सुरहा की नीतू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक सीनियर वर्ग दौड़ में पचराव के धीरज कुमार एवं जू. वर्ग में वियरही के प्रतीक प्रथम रहे। 800 मी. बालिका सीनियर वर्ग में सुरहा की अनिता, जूनियर में वियरही की सपना कुमारी एवं सब जू. में वियरही की साक्षी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक सीनियर वर्ग में मझवा के सेराज अंसारी, जूनियर में चंचल यादव एवं सब जूनियर में श्रेयांश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग में मेड़िया की टीम और सब जूनियर में भी मेड़िया की टीम विजेता रही। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, प्रवीण सिंह, बलराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें