- चुनार क्लब, गंगा आरती समिति व नयनागढ़ महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भजन संध्या का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। किला घाट पर शाम को होने वाली गंगा आरती से पूर्व आस्थावान लोग नियमित घाट पर कुछ देर तक भजन का भी आनंद लेगे। सोमवार की देर शाम भजन संध्या का शुभारंभ चुनार क्लब के अध्यक्ष ई. सर्वेश सिंह, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष देवेश चक्रवाल एवं नयनागढ़ महोत्सव समिति के सचिव अफसर अली ने संयुक्त रूप से मां गंगा का पूजन कर किया।
चुनार क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से काशी की तर्ज पर गंगाघाट पर आरती शुरू कराए जाने की योजना बनी थी। जो चुनार क्लब आरती समिति व नयनागढ महोत्सव समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जन मानस के सहयोग से पूरी हुई है। गंगाघाट पर नियमित आरती देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। आरती से पहले गंगा किनारे आधारित भजन का कार्यक्रम गंगा आरती में चार चांद लगाएगा। क्लब एवं समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भजन संध्या का उद्देश्य गंगाघाट पर नियमित हो रही आरती में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति, पर्यटन को बढ़ावा देना और गंगाघाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।