फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र भर मां विंध्यवासिनी का ऑनलाइन दर्शन पूजन कर सकेंगे भक्त, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
vindhyavasini mandir mirzapur - फोटो : vindhyavasini mandir mirzapur
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचते हुए भक्त नवरात्र भर मां विन्ध्यवासिनी का ऑनलाइन दर्शन पूजन कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व्यवस्था में जुट गया है। इस बारे में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार की रात श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक भवन में बैठक कर विस्तार से चर्चा की। विंध्यवासिनी मंदिर पर झांकी के पास कैमरा लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तैयार वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश मैं बैठे भक्त मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सकेंगे। इस दौरान बैठक में उपस्थित पंडा समाज के लोगों ने इस बात का विरोध किया लेकिन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने इसे पालन कराने के लिए कहा। नई व्यवस्था के लागू होते ही श्रद्धालु घर बैठे ही मां का दर्शन पूजन कर सकेंगे। 

 
आज से ड्यूटी पॉइंट मैं खुद चेक करूंगा: कमिश्नर

प्रशासनिक दावे के विपरीत नवरात्र के प्रथम दिन सुबह पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हजारों की संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचे भक्त सामाजिक दूरी तो दूर तिल रखने तक की जगह नहीं दिखी। कोरोना काल मे इस प्रकार की लापरवाही पर कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने मातहतों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन


इस अव्यवस्था के पीछे एक कारण यह भी रहा कि प्रशानिक कर्मी समय से ड्यूटी पॉइंट पर नहीं पहुंचे। मंडलायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही बुधवार से स्वयं ड्यूटी पॉइंट चेक करने का निर्णय लिया है। इससे प्रशानिक महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें