फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनाभिराम झांकियां देख विभोर हुए भक्तजन

Thu, 29 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी तिलठी की ओर से शरद पूर्णिमा पर प्रसिद्ध तिलठी का भरत मिलाप देखने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री पट्टी चौराहे पर प्रभु श्रीरामचंद्र और भरत जी का मिलन देख भक्त भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन



इस अवसर पर पटेहरा मोड़ से श्रीपट्टी तक मार्ग किनारे की गई लाइटिंग की छटा देखते ही बन रही थी। भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देखने आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।


विकास खंड कोन के श्रीपट्टी चौराहे पर प्रभु श्रीराम-भरत का मिलन देखने ग्रामीणों का रेला उमड़ पड़ा। मिलन के दौरान श्रीराम और भरत जी पर भक्तों ने पुष्पों की वर्षा की। श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।
विज्ञापन



भरत मिलाप की नयनाभिराम झांकियों में श्रीराम दरबार के साथ ही भगवान शंकर, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, पूतना वध, नवदुर्गा, अपने कंधे पर श्रीराम और लक्ष्मण को बैठाए हनुमान जी थे। भरत मिलाप की भव्य झांकियां पटेहरा मोड़ से उठनी शुरू हुईं जो तिलठी होते हुए श्रीपट्टी पहुंच कर समाप्त हुईं।


करीब दो किलोमीटर तक क्षेत्र में ग्रामीणों का रेला लगा रहा। मार्ग किनारे लगी खान पान की दूकानों सहित खिलौने, घर-गृहस्थी के सामानों की जमकर खरीददारी की गई। भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देखने उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के रुद्र प्रसाद उपाध्याय, राजनाथ चौबे, गंगेश चौबे, पवन उपाध्याय, अंबरीश दूबे, नीरज उपाध्याय, विनोद दूबे सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें