विंध्याचल। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुआ पूजन-अर्चन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
देवी के उपासकों के लिए गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है। साधक इन नौ दिनों में मां विंध्यवासिनी के अनुष्ठान नवरात्र की तरह ही करते हैं। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंदिर में दर्शनार्थियाें की भीड़ उमड़ रही है। धर्मगुरु त्रियोगी नारायण मिश्रा ने बताया कि गुप्त नवरात्र में साधक विशेष रूप से मां विध्यवासिनी की आराधना करते हैं। गुप्त नवरात्र में देवता, गंधर्व, यक्ष सभी देवी की आराधना करते हैं।