फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अष्टमी पर विंध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु, मां के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के ​लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। पौष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि पर रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालु माता दरबार में उमड़े रहे। रात से ही माता दरबार में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन करने का दौर शुरू हो गया। किसी ने गर्भ गृह से तो किसी ने झांकी दर्शन कर अपनी हाजिरी लगाई। भक्तों ने मनोकामना पूर्ण समृद्धि कामना की। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं का दर्शन पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगे हीटर-विंध्याचल। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर एवं परिक्रमा पथ पर हीटर लगवाया गया। विंध्य विकास परिषद के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर कुल 12 हीट लगवाए गए। हीटर लगने से दर्शन-पूजन एवं परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें