गिरधर का चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर में शृंगार, सोशल मीडिया
- फोटो : Self
मिर्जापुर। नगर के गिरधर चौराहा स्थित माता शीतला व हनुमान मंदिर के 20वें वार्षिक शृंगार और भंडारे में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार सुबह शृंगार पूजन के साथ शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा।
भव्य और आकर्षक सजावट से सजा पूरा मंदिर परिसर और चौराहा देवी गीतों से गुंजायमान रहा।
शृंगार पूजन के बाद भंडारा हुआ। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जगदीश उर्फ जग्गी, राजकुमार सिंह उर्फ बल्लर, विनोद गुप्ता, विक्रांत सिंह और शरद गुप्ता उपस्थित रहे।