फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां भंडारी देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सावन के आखिरी रविवार को मां भंडारी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां की चौखट पर मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दर्शन-पूजन पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

पर्वत शिखर पर विराजमान मां भंडारी देवी शक्तिपीठ की ख्याति हर तरफ है। सावन के रविवार तथा मंगलवार को दर्शन की प्राचीन परंपरा है। सावन का आखरी रविवार होने के चलते दूर-दराज के श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रही। दिन भर माता के जयकारे से शक्तिपीठ गुंजायमान रहा। दर्शन-पूजन के बाद पर्वत शिखर पर लगी दुकानों से लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। बच्चों के लिए खिलौने की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। मां भंडारी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंची महिलाओं ने मान्यता के अनुसार हलवा पुड़ी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पीएससी तथा पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें