फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर के घटाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला समाप्त होने के पश्चात वैशाख प्रतिपदा पर शुक्रवार को विंध्याचल में जगत जननी मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित मां अष्टभुजा देवी, काली खोह स्थित महाकाली मंदिर का घटाभिषेक किया गया। इस दौरान गंगाजल से गर्भगृह सहित मंदिर के कोने कोने की धुलाई हुई।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के जयकारे करते श्रद्धालु गंगा नदी से घड़े में जल भरकर मंदिर पहुंचे। सुबह मंगला आरती के बाद 9:30 बजे तक मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। लगभग दो घंटे के लिए मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन स्थगित कर लोग मंदिर की साफ-सफाई व धुलाई में जुट गए। श्री विंध्य पंडा समाज एवं स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कंधे पर घड़ा लेकर गंगा घाटों की ओर पहुंच गए। पक्का घाट, दीवान घाट व कच्चा घाट गंगाजल लेकर मंदिर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान मंदिर की ओर जाने वाली गलियां कंधे पर गंगाजल लिए श्रद्धालुओं से पट गया। दोपहर 1:00 बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर का घटा अभिषेक हुआ। इस दौरान पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, पशुपति नाथ मिश्रा, केदार भंडारी, सनी दत्त पाठक सहित पंडा समाज पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें