फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेय जल पाइप लाइन के लिए हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लालगंज व चुनार में इस योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरु हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण पर लालगंज व चुनार में बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाया गया था। शुक्रवार को भी बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरु किया गया।
विज्ञापन

लालगंज, लहंगपुर बाजार में अतिक्रमण कर्ताओं के कारण फोरलेन सड़क के सपोर्ट रोड पर रुकी हुई पाइप लाइन योजना को लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर कार्य कराया गया। निरीक्षण करते हुए एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यदायी संस्था से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए चेतावनी दी कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य त्वरित गति से किया जाए जिससे जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कहा कि किसी प्रकार की व्यवधान या विलंब होने पर जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं। जिससे पाइप लाइन का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जाए। यह योजना घर घर नल से जल प्रत्येक उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई है क्योंकि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट पैदा हो जाता है। उसे दूर करने के लिए योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज और नायब तहसीलदार मधु जैन ने जमीन संबंधी विवरण सत्यापित कर पाइप लाइन का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें