फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रंगीले शाह के उर्स में अकीदतमंद पहुंचे

विज्ञापन
पुलिस लाइन के पीछे परमापुर टेढ़वा स्थित हजरत रंगीले शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पर अ​धिव
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन के पीछे परमापुर टेढ़वा स्थित हजरत रंगीले शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। उर्स की शुरुआत युवा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रकाश यादव ने पहली चादर चढ़ाकर की।
विज्ञापन

गोसाई तालाब और भटवा की पोखरी से चादर व गागर के साथ जुलूस मजार तक पहुंचा। उर्स में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं।
उर्स की सदारत कर रहे एकलाख अहमद ने कहा कि आस्ताना मुस्लिम समुदाय का है, लेकिन मजार का निर्माण सोनकर परिवार ने कराया था, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। देर रात तक तकरीर का कार्यक्रम चला। बिहार के छपरा से आए मौलाना निषाद ने तकरीर की और देश में अमन, भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अर्जुन प्रकाश यादव, फरहान मीरजापुरी, सैफ रजा, अफ्सर रजा, मुजीर अहमद खान, इम्तियाज अली, अकबर अली, रविंद्र सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें