फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर भक्तों ने मां के चरणों में टेका मत्था

Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
ma vindhyawashni
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोमवार को विंध्यधाम में बड़ी संख्या में भक्ताें ने मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से मां विंध्यवासिनी के दर्शन - पूजन कर मंगलकामना की। फूलाें से मां विंध्यवासिनी का भव्य शृंगार किया गया था। मां के मनोहारी दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। सोमवार को पूरा विंध्यधाम घंटा-घड़ियाल, शंख व मां के जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन



अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रात: काल से ही श्रद्धालु माला-फूल, नारियल-चुनरी व प्रसाद लेकर विंध्यधाम पहुंचने लगे थे । श्रद्धालुओं ने विधिवत मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। भोर में भव्य मंगला आरती के बाद से ही विंध्यधाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा। भक्ताें की भारी भीड़ के चलते मंदिर जाने वाली सभी गलियों सहित गंगा घाट एवं प्रमुख मार्ग भक्ताें से पटे रहे। 
 

श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर की तरफ जाने को उत्सुक थे। भीड़ के कारण भक्तों को मंदिर पहुंचने में थोड़ी देर भी हुई। मंदिर पहुंच कर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में  माता के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। भक्ताें ने मंदिर परिसर में सभी छोटे मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। दर्शन-पूजन के बाद गलियाें में सजी दूकानाें से बच्चों ने खिलौने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें