विंध्याचल, मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने आए उन्नाव निवासी शिवपाल (50) की मंगलवार को परिजनों से बिछड़ने के कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह परिजनों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आए थे। वह उनसे बिछड़ गए। पुरानी वीआईपी शौचालय के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवपाल उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के मझरा गांव के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालु जमीन पर गिर गए थे। मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।