राजगढ़। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 2.22 करोड़ रुपये से मनरेगा के तहत विकास कार्य कराने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे 83 ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, तालाब, कैटल सेड के निर्माण और मरम्मत के काम कराए जाएंगे।
खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 2.22 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।अब इससे गांव में जलनिकासी, सफाई समेत निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बैठक में एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय, जेई सुभाष सिंह, ग्राम प्रधान गुलाब मौर्य, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, बाबू नंदन यादव आदि मौजूद थे।