मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कालेज में बुधवार का मिशन शक्ति फेज- 5 के 15 दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ किया गया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो.रवीन्द्र द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि अनीता यादव ने कहा कि विकास की प्रक्रिया एक दूसरे से सम्बद्ध होती है। महिलाओं के विकास से ही देश का विकास सम्भव है। बालिकाओं की शिक्षा और समानता के अवसर से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा।
दीपमाला केसरी ने कहा कि महिलाओं को गोल रोटी के चक्कर से परे जाकर गोल पृथ्वी का चक्कर लगाने की जरूरत है। डा. शिवशंकर सिंह ने देश के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों की सहभागिता पर बल दिया। संचालन कर रही डॉ. ऋचा शुक्ला ने कहा कि विकासमान भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। डा.. प्रतिमा भारतीया, डॉ.अम्बुज कुमार पाण्डेय सहित अन्य ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षीय उद्बोधन व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ने किया। महाविद्यालय के प्रो. अर्चना पाण्डेय, डॉ शरद महरोत्रा, डॉॅ मकरंद जायसवाल, डॉ शिवप्रसाद, डा अमर बहादुर सरोज व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहें।