नरायनपुर। क्षेत्र के करहट गांव स्थित न्यू आर्मी ग्राउंड का रविवार को एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही उन्होने रेस प्रतियोगिता हरी झंडी दिखाया। 1600 मीटर दौड़ में विकास पटेल प्रथम, 800 मीटर में जितेंद्र यादव प्रथम और 400 मीटर में विशाल सिंह प्रथम रहे।
मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आर्मी, पुलिस, पीएससी आदि की तैयारी के लिए खेल मैदान का होना नितांत आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह ग्राउंड बहुत ही उपयोगी साबित होगा। एसडीएम ने तहसील में इस तरह के अन्य ग्राउंड बनाने पर बल दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक संजय सिंह और संजय कुमार रहे। आयोजक टीम में शामिल न्यू आर्मी ग्राउण्ड के अध्यक्ष नायब हवलदार जितेंद्र यादव, उजागर यादव, त्रिलोकीनाथ यादव, अंकित सिंह ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्षता रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह तथा संचालन धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, बनारसी यादव, रामलाल सिंह, अरुण कुमार यादव, लालता प्रसाद बियार, चन्द्र शेखर सिंह, चौकी प्रभारी नरायनपुर संजय सिंह, भोलानाथ यादव, सियाराम सिंह, सदानन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।