फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्किल प्रतियोगिता में जिले के देवेज्य सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नई दिल्ली स्थित नेशनल स्किल डेवलपमेंट कौंसिल के कौशल भवन में मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्ष 2022 के विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने वालों का सम्मान किया। इसमें जिले के देवेज्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन

फिनलैंड में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में प्राध्यापक रहे व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह और राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरपुरा पहाड़ी की प्रधानाचार्य निशा सिंह के पुत्र देवेज्य को फैशन डिजाइनिंग कंपटीशन में मिलेनियर ऑफ एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत उन्हें दो लाख रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। देवेज्य वर्तमान में गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन में फैशन डिजाइन में पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। देवेज्य ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कौंसिल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने के पश्चात वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में भारत की ओर से फैशन डिजाइनिंग स्किल में एकमात्र प्रतिभागी रहे हैं। सुनील कुमार पाण्डेय, आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी, प्रमोद सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें