फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देवा हो देवा गणपति देवा... पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री विनायक सेवा समिति की तरफ से आयोजित गणेश उत्सव भजन प्रस्तुत करते जय चौरसिया।-संवाद।
विज्ञापन
-तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का भक्ति संगीत के साथ समापन, कलाकारों ने गजानन के चरणों में लगाई हाजिरी
विज्ञापन

विंध्याचल। श्री विनायक सेवा समिति, रेलवे स्टेशन रोड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुक्रवार को भक्ति संगीत और विसर्जन जुलूस के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन सिद्धिविनायक का फूलों और दूर्वा से दिव्य शृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
भक्ति संगीत उत्सव में विंध्याचल के कलाकार जय चौरसिया ने ‘देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन’ प्रस्तुत कर गणेश वंदना की। गायिका कृति सिंह ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। राजा तिवारी, संतोष कुमार, गायिका गायत्री और अर्पित कुमार ने भी भजनों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। शुक्ला परिवार की नन्हीं बच्चियों ने भावनृत्य से गणेश वंदना की। भगवान शंकर, हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में समिति के शिशिर मिश्रा, प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू, वतन शुक्ला, संतोष कुमार, दीपू गुप्ता, संजय सरोज, अमन शुक्ला, मुन्ना प्रजापति, विक्की प्रजापति और तूफानी सरोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें