फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरम्मत के बावजूद लालडिग्गी उपकेंद्र का केबल ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी विद्युत उपकेंद्र का एक केबल बुधवार की रात ध्वस्त हो गया। इससे लालडिग्गी, गणेशगंज के कुछ हिस्सों और गयावाल की गली समेत तीन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली कट जाने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। इसी तरह बृहस्पतिवार को सुबह तुलसी चौक का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे तुलसी चौक, चिनियहवा इनारा, डंकीनगंज के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्रीय नागरिक पानी के लिए परेशान हो गए।
विज्ञापन

इन दिनों पावर कारपोरेशन अभियान चलाकर विद्युत उपकेंद्रों के उपकरणों की मरम्मत करा रहा है। साथ ही जर्जर तार और पोल भी बदले जा रहे हैं। जहां ओवरलोडिंग है, वहां ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। जिस लालडिग्गी उपकेंद्र का केबल बुधवार की रात ध्वस्त हुआ, उस उपकेंद्र की मरम्मत कराई जा चुकी है। अब जर्जर तार बदले जा रहे हैं। इसी उपकेंद्र की इनकमिंग केबल बुधवार की रात ध्वस्त हो गई। इससे उपकेंद्र से संबंधित लालडिग्गी, गणेशगंज के कुछ हिस्सों और गयावाल की गली समेत तीन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों की सूचना दी तो रात में केबल बदलने का काम शुरू किया गया। देर रात तक किसी प्रकार से विद्युत आपूर्ति शुरू की जा सकी। इस बीच नागरिक गर्मी में तड़प कर रह गए। इसी तरह बृहस्पतिवार को सुबह तुलसी चौक में ट्रांसफार्मर बोल गया। इससे तुलसी चौक, चिनियहवा इनारा, डंकीनगंज के हिस्से में बिजली गुल हो गई। बताया गया कि ट्रांसफार्मर के ऊपर बिल्ली चढ़ गई थी। जिससे तार टूट गए और स्पार्किंग होने लगी। उसकी वजह से भी तीन-चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह बिजली कट जाने से लोगों को पानी के लिए परेशानी हुई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि केबल की मरम्मत हो गई है। विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। तुलसी चौक में भी विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें