फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत के शंकरपुर वार्ड स्थित शिव आभूषण भंडार के आवास से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व युुवतियों के साथ हनुमत बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कलश लेकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा के आगे-आगे नगर के व्यापारी केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे।
विज्ञापन


 राधे-राधे के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। कलश यात्रा शंकरपुर वार्ड से निकल कर कछवां चौराहा से होते हुुए पुन: शंकरपुर वार्ड पहुंच कर समाप्त हुआ। कलश यात्रा के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। कलश यात्रा में  पूर्व चेयरमैन हनुुमान दास जायसवाल, डा. प्रेमचंद्र गुप्ता, सुरेश सिंह, प्रेमशंकर सिंह, अभिनव उमर, किरन यादव, जगदीश सर्राफ, कैलाश सेठ, रविशंकर मोदनवाल, राधेश्याम शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें