फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विंध्याचल धाम में किए दर्शन-पूजन; भाजपाइयों ने किया स्वागत

Fri, 26 Jun 2026 12:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे विंध्याचल मंदिर गए। यहां दर्शन-पूजन किए। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सुबह कोन विकास खंड के मुजेहरा में टमटम हॉस्पिटल के पास बने हेलिपैड पर उतरा। यहां नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज के साथ अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन


विंध्याचल धाम में दर्शन- पूजन के बाद डिप्टी सीएम मुजेहरा के चेकसारी पावर हाउस के पास डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पहुंचे। यहां वे प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें