फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव के खिलाफ विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को देर रात अपर जिला सहकारी अधिकारी राज राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सचिव सहकारिता संघ नरायन के खिलाफ धान खरीद में लापरवाही बरतने का मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव मीना कुमारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा में धीमी धान की खरीद में लापरवाही बरतने वाले सचिवों की सूची तैयार कर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्यवाही करने का न सिर्फ निर्देश दिया बल्कि हुए कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। दिनेश सिंह सचिव सहकारिता संघ नराययन पर उत्तर प्रदेश शासन से जारी किए गए क्रय नीति-2020-21 में दिए गए निर्देशों के अनुसार किसानों से धान की खरीद न करने, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न पहुंचाने जैसे मामले गंभीरता से लेते हुए अपर जिला सहकारी अधिकारी राज राजेश्वर प्रसाद सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें