फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रात से छाया रहा घना कोहरा, दोपहर में सूर्यदेव ने दिए दर्शन

विज्ञापन
कोहरे के बीच प्लेटफार्म पर गाड़ियों के इंतजार में बैठे यात्रा।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में धीरे-धीरे ठंड अब रफ्तार पकड़ने लगी है। रविवार को दिन की शुरूआत कोहरे से हुई। सुबह 10 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि एक घंटे के बाद फिर से हवा चलने के कारण आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन

इसके बाद सूर्यदेव बादलों में छिप गए। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। दृश्यता 15 मीटर रही। इस कारण वाहन धीमी गति चल रहे थे। सड़क पर संकेतक, रिफ्लेक्टर, डिवाइडर नहीं होने से वाहन कोहरे में रेंग रहे थे।
रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सक्तेशगढ़ में ग्राम प्रधान नदिहार रवि शंकर सिंह ने अलाव जलवाया। इसी तरह लालपुर, सक्तेशगढ़, जौगढ़, बलुआ बजाहुर, रामपुर, गोल्हनपुर, कुंबा खुर्द में ग्राम प्रधानों ने चट्टी और चौराहों पर अलाव जलवाकर राहगीरों को और ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें