फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के कारण बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पताल भी मच्छर जनित बिमारियों की चपेट में आने वाले मरीजों से भरे पडे़ हैं। उधर, डेंगू सहित मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन का एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम में आए दिन उतार-चढ़ाव होने तथा नमी अधिक हो जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते मलेरिया व डेंगू के साथ ही अन्य मच्छर जनित बिमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उधर, नगर के पुरानी दशमी, वासलीगंज, घंटाघर, पुरी कटरा, बसही, स्टेशन रोड, पक्का पोखरा, गोसाई तालाब आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई की कोई खास व्यवस्था नहीं है। इन इलाकों में न तो एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है और न ही फागिंग कराई जा रही है। इसके चलते नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
उधर, नगर पालिका प्रशासन प्रतिदिन पांच वार्डों में फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव का दावा तो कर रहा है, लेकिन मौके पर स्थिति कुछ और है। नगर पालिका क्षेत्र में 630 सफाई कर्मियों के अलावा 38 सफाई नायक व चार सफाई निरीक्षकों की तैनाती के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है। वर्तमान में नगर पालिका के सभी 38 वार्डों में एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए मशीनें उपलब्ध हैं। इसके अलावा फागिंग मशीन भी है। इसके बावजूद कई इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, अमृत योजना के तहत सड़कों की खोदाई कर सीवर पाइप लाइन बिछाए जाने के कारण भी समस्या बढ़ती जा रही है। खोदाई कर नालियों के ऊपर इंटरलाकिंग ब्रिक्स रख दिए गए हैं। कहीं-कहीं नालियों में मिट्टी भर गई है। इससे समस्या और गंभीर हो गई है। इसके चलते नालियां जाम हो गई हैं और सफाई के अभाव में वहां मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।
उधर, मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन दो सौ से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीज ठंड व कंपकंपी के साथ तेज बुखार होने की शिकायत कर रहे हैं। इसके चलते मरीजों को चिकित्सक डेंगू, मलेरिया व सीबीसी की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। डेेंगू की जांच की सुविधा केंद्रीय पैथॉलाजी में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को अधिक धनराशि खर्च कर बाहर से जांच करानी पड़ रही है। वर्तमान में अस्पताल में डेंगू के संदेह में डेंगू वार्ड में 80 मरीज भर्ती किए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि प्रतिदिन रोस्टर के हिसाब से पांच वार्डों में फागिंग कराई जा रही है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। नालियों की सफाई व समय से कूड़े के उठान की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें