फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाई देने के लिए कराया इंतजार, तो पिता-पुत्र पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ले निवासी चाय के दुकानदार को मलाई के लिए इंतजार कराना भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात 10 से 12 की संख्या में आए युवकों ने दुकानदार पारस और उनके पुत्र पुनीत चौरसिया की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

डंकीनगंज चौकी से कुछ ही दूरी पर पारस चाय की दुकान स्थित है। चाय की दुकान पर रात के समय काफी भीड़ लग जा रही थी। कटरा कोतवाल के निर्देश पर डंकीनगंज चौकी प्रभारी ने भीड़ न लगाने के लिए दुकानदार को चेताया था। शुक्रवार की रात को कुछ लोगों दुकानदार से मलाई मांगा तो उसने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा, यह बात युवकों को नागवार लगी। आधे घंटे बाद पहुंचे युवकों ने दुकानदार पारस और उसके पुत्र पुनीत की पिटाई कर दी। सूचना पर डंकीनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोग फरार हो गए थे। घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दो नामजद और 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि दुकानदार को भीड़ न लगाने के लिए मना किया गया था, उसने युवको को मलाई के लिए इंतजार करने को कहा तो उसकी पिटाई कर दी गई। मामले में दो आरोपी आकाश यादव और मन्नी निवासी विसुंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें