फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयलालगंज तहसील क्षेत्र के सुबांव राजा गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने बंद पड़े हैंडपंप के पास खड़े होकर टैंकर से जलापूर्ति बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मांग की कि या तो टैँकर से जलापूर्ति की जाय अथवा बंद हैंडपंप को खोला चालू कराया जाय।
विज्ञापन

ज्ञात हो, पिछले दिनों डायरिया की चपेट में आए सुबांव राजा गांव में हुई एक बालिका की मौत के बाद हैंडपंप बंद करा दिया गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर टैंकर से जलापूर्ति का निर्देश दिया था। हालांकि सप्ताह भर बाद टैंकर से जलापूर्ति बंद करा दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पूर्व प्रधान के नेतृत्व में हैंडपंप के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान भगवान दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 17 अप्रैल से बंद पड़े हैंडपंप को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बालिका मनीषा की डायरिया से मौत हो गई थी, क्योंकि जल प्रदूषित था। जिसकी जांच के बाद मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने हैंडपंप लॉक करा दिया था। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से जलापूर्ति का निर्देश दिया था। हालांकि सप्ताह भर बाद टैंकर को रोक दिया गया। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक घरों के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेयजल की तत्काल व्यवस्था की जाय। उन्होंने इसकी जानकारी उप जिलाधिकारी को दी। ग्रामीणों की समस्या को उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रदर्शन करने वालों में रामरूची, मुकेश, उमाशंकर, कृष्ण गोपाल, राम निहोर, सरोज देवी, राहुल, आशा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें