फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल में हुआ प्रदर्शन

Fri, 21 Apr 2017 12:36 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
डीएम के जरिए पीएम को भेजा पत्रक
विज्ञापन

विज्ञापन
अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सचिव सुरेश चंद्र ने प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कमचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं की गई तो एक मई को धरना प्रदर्शन करेंगे। 
      
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए नागेंद्र सिंह ने कहा कि बीएसएनएल में कार्यरत मजदूरों को न्यनूतम मजदूरी की दर से भुगतान किया जाए। उन्होंने  कहा कि बीएसएनएल में कार्यरत मजदूरों की वर्षो से लंबित मजदूरी का भुगतान शीघ्र किया जाए। राम कुमार ने कहा कि कैजुअल एवं कार्यरत मजदूरों को ईपीएफ, ईएसआई और सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल में कई वर्षो से कार्यरत पार्ट टाइम व कार्यरत मजदूरों की छटनी रोकी जाए। जितेंद्र यादव ने कहा कि बीएसएनएल में कार्यरत कैजुअल, पार्ट टाईम तथा कार्यरत मजदूरों को परिचय पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने कहा कि बीएसएनएल में कार्यरत सभी मजदूरों की मजदूरी का भुगतान चेक द्वारा या सीधे एकाउंट से किया जाए। इस दौरान सुनील यादव, धनेश मौर्य, कमला प्रसाद, नवीन यादव, शोभनाथ, सर्वजीत, मंगलदत्ता मिश्र, अश्विनी दूबे, सुुधीर सिंह, अभय पांडेय  आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें