फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हत्याकांड खुलासा के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिविल लाइन इलाके में गोली मारकर सिंचाई विभाग के चालक की हत्या मामले का खुलासा न होने पर शनिवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में फतहां सिंचाई विभाग के गेट पर बैठक करके प्रदर्शन किया गया। हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई। तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर सरकारी वाहनों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एक जून को सिविल लाइंस मार्ग पर कचहरी पुलिस चौकी के पास सिंचाई विभाग के चालक मूलचंद पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। खुलासा न होने पर चालक संघ के सदस्यों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्र ने कहा कि 12 दिन बीतने के बाद भी अभी तक हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। उनके परिवार के लोग ही नहीं बल्कि विभाग के लोगों में भी हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोश व्याप्त है। कहा कि मूलचंद के हत्यारों का तीन दिन के अंदर पता नहीं लगाया गया तो पूरे जनपद के चालक सरकारी वाहनों का चक्काजाम करके विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गई। इस दौरान दिलीप कुमार, अशोक यादव, वीरेंद्र कुमार, बद्री प्रसाद, मंशा बिंद, मनीष यादव, शिवशंकर यादव, अमर सिंह, मुनौवर अली,, सब्बन अली, रामबली, यशवंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें