फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के द्वारा अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को चुनार तहसील क्षेत्र के कैलहट के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के लिए दोबारा गजट प्रकाशित होने पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एनएच सात के लिए उनके मकानों को तोड़कर सर्विस लेन व नाला बनाया जा चुका है। यह भूमि अधिग्रहण में ले ली गई थी। इससे वे काफी परेशानी में और किसी तरह से जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ और भूमि के अधिग्रहण के लिए दोबारा गजट प्रकाशित किया गया है, जो उनके हित में नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भूमि का अधिग्रहण कर दोबारा उनकी जमीन से उन्हें बेघर न किया जाए। साथ ही पूरे मामले की जांच कराकर अधिग्रहण की कार्रवाई को रुकवाया जाए। इस अवसर पर शकुंतला देवी, धर्म शीला देवी, कल्लू सिंह, गुलाब सिंह, सर्वजीत सिंह, उमाशंकर सिंह, लल्लू सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें