कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नगर पालिका कर्मचारी।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों को विगत तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। नाराज संविदाकर्मचारियों ने नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश को पत्रक सौंप कर मानदेय भुगतान कराने की मांग की।
महासंघ अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि नगर पालिका के जलकल विभाग में संविदा कर्मचारी मानदेय पर काम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को बीते सितंबर माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे परिवार वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर तक मानदेय भुगतान नहीं होने पर सभी कर्मचारी 28 दिसंबर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। हड़ताल की स्थिति में कार्य बाधित होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।
रामबाबू, रामसागर, राजकुमार, मुरली, इंद्रजीत, जीतलाल, चंद्रशेखर यादव, संतोष कुमार, कन्हैया लाल, पवन कुमार विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानदेय भुगतान कराने की मांग किया है। इस दौरान महेंद्र तिवारी, विमल तिवारी, अविनाश कुमार, वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, धनंजय विश्वकर्मा, अशोक कुमार, सतीश चंद्र जायसवाल, नीरज तिवारी मौजूद रहे।