Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop
नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट उर्त्तीण सफल छात्र-छात्राओं को 22 दिसंबर को लैपटॉप का वितरण होगा। बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया 1880 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। लैपटाप वितरण वित्तीय वर्ष 2014, 2015, 2016 में चयनित छात्र-छात्राओं को किया जाएगा।
विभाग दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। प्रदेश सरकार इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, विशेष कर विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क लैपटॉप वितरण किया जा रहा है। लैपटॉप मिलने से छात्र-छात्राएं इंटरनेट के माध्यम से देश दुनिया से सीधे जुड़ कर तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2014 के 434 और वर्ष 2015 तथा 2016 के 1446 सहित 1880 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण होगा।
इसके मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग में वितरण की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। चयनित छात्र-छात्राओं की सूची का सत्यापन और मिलान बुधवार को किया गया। डीआईओएस ने बताया कि लैपटॉप के लिए चयनित लाभार्थियों को विद्यालय प्रबंधन स्वंय कार्यक्रम स्थल तक लेेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि लैपटॉप लाभार्थी कॉलेज प्रबंधन के साथ ससमय पहुंचें।