फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की प्रतिमा लगाए जाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर किरतारतारा स्थित कैंप कार्यालय पर शोक व्यक्त करते अविब् - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे के निधन पर अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। सिटी विकास खंड के किरतारतारा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित शोक सभा के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेष धर पांडेय के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखते हुए गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मिर्जापुर नगर में कहीं भी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित माता प्रसाद दुबे की प्रतिमा स्थापित की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंडित शेषधर पांडेय ने कहा यदि कहीं जमीन उपलब्ध होती है तो प्रतिमा की स्थापना का समस्त खर्च संगठन की ओर से वहन किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में पारस नाथ पांडेय, हरिहर नाथ पांडेय, अमरनाथ पांडेय, विनय पांडेय, विवेक पांडेय, संतोष कुमार, त्रिभुवन, प्रशांत पांडेय, गोपीकांत मिश्रा, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें